साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 11 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2022 तक/Weekly current affairs from 11 September 2022 to 17 September 2022

Weekly current affairs from 11 September 2022 to 17 September 2022

चीतों की भारत के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वापसी/Cheetah returns India at Kuno National Park

साप्ताहिक Weekly current affairs :- चीतों की पुनर्वास योजना के तहत भारत में 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विशेष विमान से लाया गया। इन आठ चीतों में 3 नर एवं 5 मादा चीते हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लेकर आया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान को समर्पित किया। इस विशेष कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। इस प्रकार देश में लगभग 70 वर्ष के बाद इन चीतों की वापसी हुई है।

शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एस सी ओ) बैठक 2022/Shanghai Cooperation Organization (SCO summit 2022) summit 2022

शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एस सी ओ)2022 की बैठक (SCO summit) का आयोजन समरकंद, उज़्बेकिस्तान में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। एस सी ओ (SCO) की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी एवं इसका सचिवालय बीजिंग में है। वर्तमान में इसके 9 सदस्य देश हैं। भारत वर्ष 2017 से इस ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य है। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रूस, चीन, पाकिस्तान एवं टर्की आदि देशों के राष्ट्रध्यक्षो ने भाग लिया।

इस बैठक के दौरान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री ब्लामिदिर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति श्री इब्राहिम रईसी, उज़्बेक राष्ट्रपति श्री शवकत मिर्जियोव एवं टर्की के राष्ट्रपति श्री रेसेप तय्यीप एर्दोगान से द्विपक्षीय मुलाकात भी की। इस बैठक की मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

1. भारत के शहर वाराणसी को शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन की पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी 2022-23 घोषित किया गया है। यह कदम भारत में पर्यटन को बढ़ावा देगा एवं एस सी ओ देशों के साथ मानवीय एवं सांस्कृतिक मूल्यों से सरोकार करने में मदद करेगा।

2. खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत बाजरे का बड़ा उत्पादक होने के कारण इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है और एस सी ओ इसमें एक महत्पपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसकी सहायता से बाजरे के प्रचार प्रसार हेतु वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया जा सकता है।

3. भारत को वर्ष 2023 के लिए शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष घोषित किया गया।

https://rajeducation.in/category/current-affairs/

प्रमुख साप्ताहिक खबरें/Headlines of the week

1. 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निवारण दिवस मनाया गया। देश विदेश में कई जगह विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

2. 14 सितंबर को हिंदी दिवस एवं 14 से 28 सितंबर तक प्रतिवर्ष हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। हिंदी को अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मंचो पर बढ़ावा देने के लिए इस दौरान सरकारी एवं निजी क्षेत्रों के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

3. 15 सितंबर को श्री मोक्षगुण्डम विस्वेसवरय्या के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष उनके 162वें जन्मदिवस को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। श्री विस्वेसवरय्या को वर्ष 1955 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

4. 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। “Global Cooperation Protecting Life on Earth” इस वर्ष की मुख्य थीम रही।

5. क्रिकेट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 23 रन से हराकर 6th बार खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी वैनिंदु हसारंगा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

6. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एरॉन फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। फिंच पिछले लंबे अन्तराल से बुरे फॉर्म से गुजर रहे थे।

7. 10वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता स्वर्गीय श्री पुनीत राजकुमार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पूजा हेगड़े, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सुकुमार।

8. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *