REET लेवल 2 पेपर निरस्त, अब 62 हजार पदों पर भर्ती होगी

REET लेवल 2 की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया के समक्ष अपनी यह घोषणा की। इसकी परीक्षा दुबारा से करवाई जाएगी। पहले एलबिजिटी टेस्ट फिर परीक्षा होगी। साथ ही अब 62 हजार पदों पर परीक्षा का आयोजन होगा। गहलोत ने कहा कि लेवल 1 में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई और ना ही शिकायत हुई है इसलिए केवल REET लेवल 2 का ही पेपर निरस्त किया जाएगा। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है।

दो चरणों में होगी भर्ती परीक्षा

गहलोत ने कहा कि REET लेवल वन और लेवल 2 मिलाकर कुल 62 हजार हो जाएगी। लेवल वन के 15 हजार पद अलग रह जाएंगे। पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट लेंगे। वेलिडिटी आजीवन ही रहेगी। विषयवार अलग से एग्जाम करवााए जाएंगे। एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद भर्ती परीक्षा होगी। जस्टिस व्यास की अध्यक्षता वाली कमेटी की 15 मार्च तक रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट मिलते ही एग्जाम की तारीख बता देंगे। विधानसभा सत्र में कड़ा कानून लेकर आएंगे।

REET प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा है कि अब REET प्रमाण पत्र की वेलिडिटी आजीवन रहेगी। इससे पहले REET के सर्टिफिकेट की वेलिडिटी 3 साल थी। जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने काफी विरोध भी जताया था। तीन साल से REET एग्जाम न होने के चलते 2.53 लाख REET प्रमाण पत्रों की वैधता खत्म हो गई थी। क्योंकि REET 2018 के प्रमाण पत्रों की वैधता 31 जुलाई 2021 को खत्म हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *