Birth Certificate घर बैठे बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

Last Updated On July 6, 2023

Birth Certificate (सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं): वर्तमान समय में पहचान के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि की आवश्यकता पड़ती है। परन्तु क्या आप जानते हैं जन्म होते ही बच्चे का भी एक पहचान पत्र बनता है। आप सभी को बता दें कि छोटे नवजात बच्चों के पहचान के लिए आधार कार्ड की जगह जन्म प्रमाण पत्र बनता है जो आगे चलकर उसके अन्य डाक्यूमेंट्स बनवाने के लिए एक आज के समय में आवश्यक डॉक्यूमेंट है । इसलिए नवजात बच्चों का सभी का बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) बनाया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

इससे पहले आप सभी को यह भी पता होना चाहिए कि आखिर बर्थ सर्टिफिकेट क्या होता है और इसके लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए बनवाने के लिए साथ ही यहाँ हम आपको बताने वालें हैं कि Birth Certificate को Online घर बैठे कैसे बनवाया जा सकता है।

घर बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?

ऑनलाइन अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट अर्थात जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा। हमने यहाँ Birth Certificate को Online बनवाने के लिए स्टेप्स में आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाया है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से बच्चे का Birth Certificate Online बनवा सकते हैं:

Login के आगे की प्रोसेस

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • ऊप्पर आपको Login का आप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, अब sign up में जो आपको login id और password मिले थे उन्हें इस बॉक्स में डालकर login पर क्लीक करें।
  • जैसे आप login होंगे आपके सामने नया एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस Application Form में सभी आवश्यक मांगी गई जानकारी भरनी है।
  • अंत में पहले प्रीव्यू करके देख लें और अपनी द्वारा भरी गई जानकारियों की जांच करले।
  • सब कुछ सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आपका फॉर्म सबमिट होगा आपके सामने आपके फॉर्म की रशीद मिल जाएगी।
  • इसे सुरक्षित रख लें। क्योंकि सभी जानकारियां वेरीफाई होने के बाद आपको इसी रशीद के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र या बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यकता पड़ेगी।
  • इस प्रकार से आप घर बैठे अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

आवश्यक डाक्यूमेंट्स बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 

यहाँ हमने नवजात बच्चों के लिए बनवाये जाने वाले जन्म प्रमाण पत्र अर्थात बर्थ सर्टिफिकेट की सम्पूर्ण प्रक्रिया से आपको अवगत करवाया है। आप इस प्रक्रिया को अपना कर घर बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। यह जन्म प्रमाण पत्र नवजात एवं बड़े बच्चों सभी के लिए बनवाया जा सकता है। अगर आप बड़े बच्चों के लिए बनवा रहें है तो प्रक्रिया तो यही है लेकिन आवश्यक डाक्यूमेंट्स में कुछ चेंज हो जाता है, जिसमे आपको अन्य डाक्यूमेंट्स भी देने होते है।

  1. बच्चे के माता – पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड।
  2. जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है वहां का प्रमाण पत्र।
  3. निवास प्रमाण पत्र माता – पिता का।
  4. अगर आप 1 साल से बड़े बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहें है तो आपको शपथ पत्र भी देना होगा।
  5. अगर बड़े बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना है तो उपरोक्त डाक्यूमेंट्स के अलावा 8 वीं, 10 वी कक्षा का सर्टिफिकेट भी आपको लगाना होता है।
बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? (Birth Certificate Kaise Banwaye)
बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? (Birth Certificate Kaise Banwaye)

इस प्रकार से आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अर्थात (Birth Certificate) घर बैठे बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको उपरोक्त डाक्यूमेंट्स और उपरोक्त प्रक्रिया जो हमारे द्वारा बताई गई है का पालन आवश्यक रूप से करना होगा। अगर आपने सभी पॉइंट को ध्यान से देखा है तो आप आसानी से घर बैठे बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।