मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023

[ad_1]

MP Ladli Bahana Yojana – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मध्य प्रदेश की गरीब और पिछड़ी महिलाओं के लिए लाई गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण से योजनाएं। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम और स्वावलंबी बनाने का काम मध्यप्रदेश राज्य में किया जाएगा। बीते 5 मार्च 2023 के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है।

इस योजना के तहत हर महीने मध्य प्रदेश की गरीब और पिछड़ी महिलाओं को सरकार के द्वारा एक निर्धारित राशि मदद के तौर पर मुहैया कराई जाएगी। सरकार की तरफ से मिलने वाली इस राशि की मदद से ऐसी सभी महिलाओं को आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी विस्तार से…

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना | MP Ladli Bahana Yojana 2023


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का औपचारिक ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की गरीब और पिछड़ी तकरीबन एक करोड़ महिलाओं को सरकार की तरफ से प्रति महीना हजार रुपए सहयोग राशि के तौर पर दिया जाएगा। यानी कि 1 साल में एक महिला को 12000 की मदद की जाएगी।

सरकार ने MP Ladli Bahana Yojana के लिए बड़े बजट का भी आवंटन किया है। इस योजना के माध्यम से 5 साल के अंदर एक महिला को 60,000 रुपयों की मदद सरकार की तरफ से की जाने वाली है। इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है और जिसके लिए प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाए गए हैं जहां पर महिलाएं आसानी से आवेदन दे सकती है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ | Benefits of MP Ladli Bahana Yojana

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करते है तो आपको क्या लाभ मिलेगा इसके बारे मे नीचे सूची दी गई है –

  • इस योजना के तहत प्रति महीना मध्य प्रदेश के गरीब और पिछड़ी महिलाओं के खाते में ₹1000 की सहयोग राशि डाली जाएगी।
  • यह सहयोग राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने डिपॉजिट कर दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश के करीब एक करोड़ गरीब और पिछड़ी महिलाएं होंगी जिन्हें इस योजना का लाभ मिलने वाला है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए कुल 60 हजार करोड़ के बजट का आवंटन किया है।
  • 5 साल के अंदर एक महिला को 60,000 की राशि सहयोग के तौर पर दी जाएगी।
  • बीते 25 मार्च 2023 से इस योजना के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
  • इस योजना के लिए पंजीकरण करवाने मध्य प्रदेश के किसी भी स्थानीय पंचायत में लगे शिविर में जा सकते हैं।
  • इस योजना से मिली सहयोग राशि पाकर मध्य प्रदेश की गरीब और पिछड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फॉर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

एमपी के मुख्यमंत्री के MP Ladli Bahana Yojana का लाभ लेने से पहले आपको कुछ खास जानकारियों के बारे मे पता होना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के आधार कार्ड की जानकारी और समग्र आईडी की जानकारी एक समान होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को अपने मूल निवासी प्रमाण पत्र और आय से संबंधित जानकारी भी देनी पड़ेगी।
  • इसी के साथ जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका आधार कार्ड समग्र आईडी के साथ लिंक होना चाहिए।
  • समग्र आईडी और आधार कार्ड को एक-दूसरे से लिंक करने की अलग-अलग प्रक्रिया है। लेकिन आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आसानी से ऐसा कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड और समग्र आईडी को लिंक करवाने के लिए आप मध्य प्रदेश ऑनलाइन कियॉक्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए पात्रता?

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको कुछ पात्रता पर खरा उतरना होगा जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –

  • यह योजना के लिए वयोमर्यादा 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच हैं।
  • किसी अपवाद के चलते अगर कोई 60 वर्ष के ऊपर वाली महिला किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा पा रही है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की संपूर्ण आए 2.5 लाख सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उन सभी महिलाओं के पास 5 एकड़ से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • इन सभी महिलाओं के पास मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना आवश्यक होगा। क्योंकि यह योजना सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए है।
  • निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब ऐसी सभी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन दे सकती हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज | Documents of MP Ladli Bahana Yojana

MP Ladli Bahana Yojana
MP Ladli Bahana Yojana

इस योजना के लिए आवेदन करने और उसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी जिसके बारे मे नीचे बताया गया है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक प्रिंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इसे भी पड़े: 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप MP Ladli Bahana Yojana के लिए अनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करे –

  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीकरण के लिए प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाया गया है तो सबसे पहले आपको किसी भी शिविर में पंजीकरण के लिए जाना होगा।
  • वार्ड कार्यालय, कैंप स्थल या ग्राम पंचायत के माध्यम से आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म आसानी से मिल जाएगा।
  • इस योजना का फॉर्म लेकर आपको उसमें सभी आवश्यक और जरूरी जानकारी ठीक तरीके से भरनी है।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज उस फॉर्म के साथ जोड़ने हैं और शिविर में मौजूद अधिकारियों के पास सबमिट कर देना है।
  • आपके द्वारा दिया गया फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद आप उस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य है या नहीं इसका वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट के माध्यम से होगा।
  • सब कुछ सही पाया जाता है तो आप मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए हकदार बन जाएंगे।

FAQ

Q. इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

उम्र 23 से लेकर 60 तक कि महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Q. क्या अविवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा?

यह योजना केवल विवाहित महिलाओं के लिए ही है। लेकिन अगर कोई महिला तलाकशुदा या विधवा है तो उस महिला को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

Q. इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आय कितनी होनी चाहिए?

इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की न्यूनतम आय 2.5 लाख प्रति वर्ष होनी चाहिए।

निष्कर्ष

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के लिए लाई गई हो एक बहुत ही कल्याणकारी योजनाएं। इस MP Ladli Bahana Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से देने का प्रयास हमने इस लेख में किया। इस लेख के माध्यम से इस योजना के आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी हमने पूरे विस्तार से समझाया। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी समझ आई होगी और आप भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

Disclaimer :  sarkarijobfind.com किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

[ad_2]