इस लिस्ट बाले किसानों का सरकार ने

[ad_1]

Kisan Karj Mafi New List 2023: केंद्र सरकार किसानों के हित में बहुत सारी योजनाएं चला रही है। उनमें से एक है किसान कर्ज माफी योजना 2023 जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब, छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है।  यह योजना किसानों के लिए फायदेमंद और बहुत ही कल्याणकारी योजना साबित होगी। बहुत से किसान ऐसे हैं जो आवश्यकता पड़ने पर लॉन ले लेते हैं, परंतु फसल खराब हो जाने पर या अन्य कारणो से लॉन चुका नही पाते। ऐसे में वह किसान डिप्रेशन में चले जाते हैं, और कुछ गलत कर लेते हैं इन सब को रोकने के लिए सरकार ने यह कल्याणकारी योजना शुरू की।

किसान कर्ज माफी योजना 2023 की जिलेवार लिस्ट (Kisan Karj Mafi)

सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना 2023 की  आवेदन लिस्ट को जिलेवार जारी किया है। इस योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने आवेदन किया है। और वह इस योजना के पात्र हैं ,तो उनका नाम किसान कर्ज माफी योजना 2023 की जिलेवार लिस्ट में जारी किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब किसानों का कर्ज माफ करके उनको लाभ पहुंचाना है ।अगर किसी किसान भाई का नाम इस लिस्ट में है, तो यह उसके लिए बहुत ही खुशी की बात होगी, कि उसका कर्ज माफ हो जाएगा।

किसान कर्ज माफी योजना 2023 के यह है उद्देश्य

किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करके उनकी  आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इसमें सरकार 50 हजार रुपए तक की कर्ज राशि को माफ कर देगी। इस योजना के निम्न मुख्य उद्देश्य हैं:-

  • जिन किसानों ने फसल के लिए ऋण ले रखा है उनकी ऋण पात्रता क्षमता में सुधार लाना।
  • पुराना कर्ज माफ करके नया फसल ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना।
  • कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना।
  • आजकल लोग कृषि से दूर होते जा रहे हैं इसलिए सरकार कृषि पलायन को रोकने के लिए भी इस योजना को लेकर आई है।
  • किसान कर्ज माफी योजना का लाभ  राज्य के सभी छोटे एवं सीमांत किसान उठा पाएंगे।
  • किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत किसानों का लोन माफ हो जाने से किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या में कमी आएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान फिर से अपने कृषि का कार्य शुरू कर पाएंगे। उन्हें किसी दूसरे व्यापार में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसान कर्ज माफी योजना 2023 की यह है मुख्य विशेषताएं।

किसान कर्ज माफी योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है:-

  • इस योजना के अंतर्गत लाखों किसान ऋण से मुक्त हो पाएंगे।
  • 31 मार्च 2020 तक की मानक फसल ऋण राशि जो ₹50,000 तक है वह पूरी राशि माफ कर दी जाएगी।
  • किसान कर्ज माफी योजना योजना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कार्यान्वित की जा सकती है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से इस योजना के आवेदक और पदाधिकारियों के बीच कम से कम  संपर्क  होगा।
  • आवेदन करने वाले के आधार नंबर से ही आवेदक कर्ता की पहचान, एवम आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
  • कॉमन सर्विस सेंटर तथा बैंक के द्वारा आवेदन करने की सरल प्रक्रिया जिससे किसान भाई अपने घर के आस-पास ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

किसान कर्ज माफी योजना 2023 की पात्रता एवं अपवाद।

किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लोग लाभार्थी हो सकते हैं।

  • रैयत:  यह वह किसान है जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते हैं।
  • गैर रैयत: गैर रैयत में वह किसान आते हैं जो दूसरों की भूमि पर कृषि करते हैं।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक किसान परिवार से एक ही व्यक्ति ऋण क्षमा का पात्र होगा।
  • किसान भाई के पास अपना वैद्य आधार कार्ड नंबर होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने वाला किसान राशन कार्ड धारक होना चाहिए।
  • इस योजना के अंदर आवेदन करने वाला किसान क्रेडिट कार्ड धारक होना चाहिए।
  • आवेदक कर्ता के पास फसल ऋण खाता होना चाहिए।

इसे भी पड़े:

किसान कर्ज योजना के अंतर्गत निम्नलिखित आवेदन कर्ता पात्र नहीं होंगे।

  • राज्यसभा /लोकसभा /विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्य, राज्यसभा /लोकसभा /विधानसभा के मंत्री ,नगर निकायों के वर्तमान अध्यक्ष, जिला परिषदों के वर्तमान अध्यक्ष आदि लोग इस योजना के पात्र नहीं हो सकते।
  • सरकार के अधीन कार्य करने वाले सभी सेवानिवृत्त व रिटायर्ड पदाधिकारी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  • साथ ही प्रोफेशनल व्यक्ति डॉक्टर ,टीचर , इंजीनियर ,वकील आदि सब किसान कर्ज योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा सकते।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक कर्ता को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  •  आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमी के आवश्यक दस्तावेज।

क्या है किसान कर्ज माफी योजना (Kisan Karj Mafi)

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बहुत सारी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्ही में से यह एक योजना है।किसान कर्ज  माफी योजना के अंतर्गत  गरीब किसानों का जो कर्ज नही चुका पाते उनका कर्ज माफ किया जाएगा। किसान कर्ज  माफी योजना के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र सरकार यह देखती है कि किन किसानों को किसान कर्ज माफी योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके अंदर एक मानक बनाया जाता है। जिसमे किसानो का डाटा तैयार किया जाएगा।  जिसके अंतर्गत किसानों द्वारा लिए गए ऋण की राशि को बैंकों को सरकार चुकाएगी।

ऐसे देखे किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023

किसान कर्ज माफी योजना के लाभार्थी जो भी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 देखना चाह रहे हैं। उनको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक सिर्फ कर्ज माफी योजना की घोषणा की गई है  अभी इसके ऊपर काम किया जा रहा है ,उसका डाटा तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द किसान कर्ज माफी की लिस्ट जारी हो जाएगी ।उसे देखने के लिए आपको किसान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और उस में पूछे गए सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करना होगा ।जिससे आप किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। और यह सुनिश्चित कर सकते है कि आपका ऋण माफ किया गया है या नही।

Kisan Karj Mafi

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको Kisan Karj Mafi New List 2023 के बारे में जानकारी दी है अब हम उम्मीद करते है की आपको आज का हमारा यह लेख पसंद आया होगा अगर आप kisan karj maafi yojana के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते है तो आप सरकार के ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर इस योजना के बारे मे और अधिक जानकारी ले सकते है और अगर आप ऐसी ही सरकारी योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेना चाहते है तो जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट के साथ धन्यवाद.

Disclaimer

sarkarijobfind.com किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

[ad_2]